अपनी प्रोफ़ाइल सत्यापित करना
सत्यापित बैज यह दर्शाता है कि आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो में दिखने वाले व्यक्ति वास्तव में आप ही हैं।
आरंभ करने से पहले
आपको ऐसी प्रोफ़ाइल फ़ोटो चाहिए जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट दिखता हो। आपकी सेल्फ़ी का मिलान उसी से किया जाता है, इसलिए उसके बिना सत्यापन आरंभ नहीं हो सकता।
सत्यापन कैसे करें
- वेबसाइट पर, सेटिंग्स (Settings) खोलें और Verify your profile चुनें।
- ऐप में, अपनी प्रोफ़ाइल खोलें और सेल्फ़ी से अपनी प्रोफ़ाइल सत्यापित करें चुनें।
अच्छी रोशनी में अपने चेहरे की एक स्पष्ट सेल्फ़ी लें। उसका मिलान आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो से अपने-आप किया जाता है, और मिलान होने पर आपकी प्रोफ़ाइल पर बैज दिखने लगता है।
प्रयास
आपके पास तीन प्रयास हैं। कोई प्रयास तभी गिना जाता है जब जाँच पूरी हो जाए और आपकी सेल्फ़ी या तो प्रोफ़ाइल फ़ोटो से मेल न खाए, या उसमें चेहरा न दिखे। यदि हमारी ओर की किसी समस्या के कारण, या आपकी प्रोफ़ाइल फ़ोटो में स्पष्ट चेहरा न होने के कारण जाँच नहीं हो पाती, तो प्रयास नहीं गिना जाता।
यदि सत्यापन न हो
- ऐसी प्रोफ़ाइल फ़ोटो लगाएँ जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट और खुला हो।
- अच्छी रोशनी में, कैमरे की ओर देखते हुए सेल्फ़ी लें।
- यदि आपके सभी प्रयास पूरे हो चुके हैं, तो हमें संदेश भेजें।
निजता और सुरक्षा में और लेख
अब भी सहायता चाहिए?
हमें संदेश भेजें, या लिखें contact@devalay.org.